फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कोरोना के बीच अब रानीखेत के गांवों में डायरिया ने पसारे पांव

विज्ञापन
बम्सयुं गांव में लोगों का स्वास्थ्य परीक्षण करते स्वास्थ्य विभाग की टीम - फोटो : AMAR UJALA
विज्ञापन
रानीखेत (अल्मोड़ा)। कोरोना संक्रमण के बीच अब ग्रामीण डायरिया संक्रमण से भी जूझने लगे हैं। तहसील के सुदूरवर्ती बमस्यूं गांव में तीन दिनों से 19 लोग उल्टी, दस्त से पीड़ित हैं। हालांकि डाक्टर इसे माइनर डायरिया बता रहे हैं। बताया जा रहा है कि गांव के लिए पास के ही एक गधेरे से पेयजल योजना बनी है। दूषित पानी पीने से लोगों के बीमार होने की आशंका जताई जा रही है। पानी के नमूने जांच के लिए एकत्रित कर लिए गए हैं। गांव में स्वास्थ्य विभाग की टीम लोगों की देखरेख में जुटी है। डाक्टरों के अनुसार फिलहाल स्थिति नियंत्रण में है। बमस्यूं गांव में पिछले दो तीन दिन से लोगों को अचानक उल्टी, दस्त शुरू हो गए, जिससे वहां हड़कंप मच गया। देखते ही देखते 19 लोग बीमार हो गए। इनमें बच्चों के साथ ही बुजुर्ग भी शामिल हैं, हालांकि कोई भी बीमार अस्पताल में भर्ती नहीं है। गांव में स्वास्थ्य विभाग की टीम निरंतर नजर बनाए हुए है। ताड़ीखेत प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र के प्रभारी डा. डीएस नबियाल ने बताया कि डाक्टर, फार्मासिस्ट और एएनएम की टीम गांव में लोगों की देखरेख कर रही हैं। गांव में क्लोरीन और ओआरएस का वितरण किया गया है। डा. नबियाल ने बताया कि बजीना के नीचे दनगाड़ गधेरे से पेयजल योजना बनी है। उसी का पानी पीने से लोगों को उल्टी, दस्त की शिकायत हुई है। फिलहाल पानी के सैंपल ले लिए गए हैं। गांव में ब्लीचिंग पाउडर आदि का छिड़काव कर दिया गया है। ग्रामीणों को डायरिया से बचाव की जानकारी दी जा रही है। वहां डा. अदिती कटारिया, फार्मासिस्ट गिरधर बिष्ट, एएनएम मंजुला सिंह, भावना जोशी, आशा कार्यकर्ती हेमलता जोशी आदि ग्रामीणों की देखरेख कर रही हैं। जल संस्थान के जेई मनोज पांडे ने बताया कि ग्रामसभा की पेयजल योजना है, प्रधान की ओर से स्रोत और टैंक के पानी के सैंपल जांच के लिए भेजे गए हैं। एसडीएम अभय प्रताप ने बताया कि सूचना मिली है, मामले की जानकारी ली जा रही है। कांग्रेस ब्लॉक अध्यक्ष गोपाल देव ने पेयजल योजना का रख रखाव और पानी की जांच की मांग की है। -हां 19 लोगों को उल्टी और दस्त की शिकायत हो रही थी। पास के ही एक गधेरे का पानी पीने से यह स्थिति उत्पन्न हुई है। पानी के नमूने ले लिए गए हैं। डाक्टर वहां स्वास्थ्य परीक्षण कर रहे हैं। इसे माइनर डायरिया कहेंगे। फिलहाल स्थिति नियंत्रण में है।-डा. डीएस नबियाल, प्रभारी चिकित्साधिकारी, पीएचसी ताड़ीखेत। -सूचना मिलने के बाद स्वास्थ्य विभाग की टीम को अलर्ट कर दिया गया है। हालांकि डाक्टरों ने बताया है कि वहां स्थिति नियंत्रण में है, टीम से कहा गया है कि स्थिति गंभीर होने पर तत्काल सूचना दी जाए।-सविता ह्यांकी, सीएमओ अल्मोड़ा। फोटोः 19 आरकेटी 01पीः बमस्यूं गांव में लोगों के स्वास्थ्य का परीक्षण करती स्वास्थ्य विभाग की टीम। फ़ोटो
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें