फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Almora News: धोनी के पिता पान सिंह ने 80 के दशक में छोड़ा था गांव

Wed, 15 Nov 2023 11:34 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अल्मोड़ा
विज्ञापन
भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व कप्तान महेंद्र सिंह धोनी और साक्षी के साथ ल्वाली गांव के लोग। संवाद
विज्ञापन
जैंती (अल्मोड़ा)। टीम इंडिया के पूर्व कप्तान महेंद्र सिंह धोनी के पिता पान सिंह ने 80 के दशक में अपना पैतृक गांव को छोड़ दिया था। वह रोजगार के लिए रांची चले गए थे। बाद में वहीं फैक्टरी में काम करने लगे। हालांकि धोनी के पिता धार्मिक आयोजनों में गांव आते रहे हैं।
विज्ञापन

धोनी के पिता और माता वर्ष 2003 में पैतृक गांव ल्वाली आए थे। तब उनके साथ माही भी गांव आए थे। इसके बाद वर्ष 2011 में धोनी के माता पिता भतीजे की शादी पर अपने गांव आए थे। लेकिन माही उनके साथ नहीं आए। धोनी का जनेऊ ल्वाली में हुआ था। उनके पिता पान सिंह धोनी ने हमेशा उन्हें अपनी जड़ों से जुड़े रहने की सीख दी।
-
गांव में बचे हैं धोनी के 25 परिवार
जैंती। प्रधान दिनेश सिंह धौनी के अनुसार ल्वाली ग्राम पंचायत में कुल 60 परिवार थे। जिसमें से 25 परिवार सिर्फ धोनी लोगों के हैं। पलायन के चलते गांव से करीब 10 से अधिक परिवार पलायन भी कर चुके हैं। गांव की एक मात्र सिंचाई नहर काफी लंबे समय से बंद है। प्रधान ने कहा कि उनके गांव में आधुनिक सुविधाएं होंगी तो पलायन भी रुकेगा।
विज्ञापन

-
धोनी के गांव में नहीं बन सका स्टेडियम
जैंती। 2011 में तत्कालीन सीएम ने धोनी के पैतृक गांव ल्वाली में खेल स्टेडियम बनाने की घोषणा की थी लेकिन आज तक स्टेडियम नहीं बन पाया है। गांव के बच्चे खेतों में क्रिकेट खेलते हैं।
-
साक्षी ने सोशल मीडिया पर साझा की खुशी
जैंती। धोनी की पत्नी साक्षी ने गांव के खुशियों के पलों को सोशल मीडिया पर साझा किया है। साक्षी ने सोशल मीडिया पर फोटो पोस्ट करते हुए लिखा कि ल्वाली में बहुत सारे धोनी मौजूद हैं। इनके बीच आज का दिन काफी रोमांचक रहा।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें