मौलेखाल के सल्ट ब्लॉक में रामनगर डोटियाल मोटर मार्ग के गड्ढों के सामने बैठकर विरोध जताते पूर्व ज?
- फोटो : ALMORA
मौलेखाल (अल्मोड़ा)। सल्ट ब्लॉक मुख्यालय मौलेखाल के रामनगर-डोटियाल मोटर मार्ग पर कई जगह गड्ढे हो गए हैं। मौलेखाल से 50 मीटर दूर कलमठ के पास बने गड्ढों को भरने की मांग पर स्थानीय लोगों ने प्रदर्शन किया।
मौलेखाल के लोग शनिवार को रामनगर-डोटियाल सड़क पर पहुंचे और धरना दिया। लोगों ने कहा कि मौलेखाल से 50 मीटर दूरी पर सड़क पर एक माह से कलमठ पर दोनों ओर गड्ढे बने हैं। झड़गाव, भवाली, बनद्राण, काली गांव से डोटियाल तक सड़क गड्ढों में तब्दील हो गई है। गड्ढों से पटी सड़क के चलते आधे घंटे का सफर डेढ़ घंटे में पूरा हो रहा है।
पूर्व जिला पंचायत सदस्य नारायण सिंह रावत के कहा कि सड़कों पर बने गड्ढों को पाटने की मांग क्षेत्रीय लोग लंबे समय से कर रहे थे। पेच वर्क के नाम पर मिट्टी भर दी जा रही है जो बारिश होने पर उसी दिन बह जा रही है। उन्होंने कहा कि डबल इंजन की सरकार के बावजूद ग्रामीण क्षेत्रों की सड़कों का कोई सुधलेवा नहीं है। कहा कि जल्द गड्ढे नहीं भरे गए तो आंदोलन तेज कर दिया जाएगा। धरने में पूर्व जिला पंचायत सदस्य नारायण सिंह रावत, घनानंद शर्मा, अमित रावत, अजय सिंह आदि बैठे।