चौखुटिया में देवरक्षिता को सम्मनित करते प्रबंधक आनंद किरौला व अन्य। संवाद
चौखुटिया (अल्मोड़ा)।
बाल विकास विद्या मंदिर सीनियर सेकेंडरी स्कूल भटकोट की छात्रा देवरक्षिता के मॉडल पर्यावरण के लिए जीवन ने प्रदेश स्तर पर प्रथम स्थान प्राप्त किया है।
देवरक्षिता अब राष्ट्रीय स्तर पर होने वाली प्रतियोगिता में भाग लेंगी। विद्यालय के प्रबंधक आनंद किरौला सहित पूरे विद्यालय परिवार ने छात्रा की उपलब्धि पर खुशी जताते हुए विद्यालय व क्षेत्र का नाम रोशन करने पर उन्हें बधाई देते हुए सम्मानित किया। सभी शिक्षकों ने उन्हें भविष्य के लिए शुभकामनाएं दीं। संवाद