फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Almora News: जागेश्वर के श्रावणी मेले में उमड़े श्रद्धालु

Thu, 20 Jul 2023 12:09 AM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अल्मोड़ा
विज्ञापन
अल्मोड़ा के जागेश्वर धाम में कतार में खड़े श्रद्धालु। संवाद 
विज्ञापन
अल्मोड़ा। जागेश्वर धाम में आयोजित श्रावणी मेले में बुधवार को सैकड़ों श्रद्धालु उमड़े। इस दौरान उन्होंने भगवान शिव का जलाभिषेक कर मंदिर में पूजा-अर्चना कर सुख-समृद्धि का आशीर्वाद लिया।
विज्ञापन

शिवलिंग पर जलाभिषेक के लिए सुबह से भक्तों का यहां पहुंचना शुरू हो गया। भीड़ अधिक होने से उन्हें अपने आराध्य के दर्शन के लिए कतार में खड़े होकर लंबा इंतजार करना पड़ा। इसके बाद भी उनका हौसला कम नहीं हुआ। जिले के बेतालेश्वर, रत्नेश्वर, बालेश्वर, एनटीडी शिवालय, देवस्थल, विश्वनाथ, बद्रेश्वर, पातालदेवी में भी पूरे दिन भक्तों की आवाजाही होती रही।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें