फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Almora News: विभागों की सकारात्मक पहल से पांच से प्रस्तावित आंदोलन स्थगित

विज्ञापन
जाख बैनाली मोटर मार्ग का निरीक्षण करते संभागीय परिवहन अधिकारी।संवाद - फोटो : RANIKHET
विज्ञापन
द्वाराहाट (अल्मोड़ा)। विकासखंड के सुदूरवर्ती जाख बैनाली क्षेत्र की समस्याओं को लेकर के ग्रामीणों का पांच जनवरी से प्रस्तावित आंदोलन विभागों की सकारात्मक पहल के बाद स्थगित हो गया है।
विज्ञापन

रवाड़ी के पूर्व क्षेत्र पंचायत सदस्य पंकज बिष्ट ने बताया कि ग्राम जाख, बैनाली में गैस एजेंसी की सेवा शुरू हो गई है। सरकारी सस्ता गल्ले की दुकान गांव में खोलकर इस माह से गांव में ही खाद्यान्न वितरण करने के लिए कहा गया है। गांव में मोबाइल टावर लगाने के लिए बीएसएनएल ने कार्यवाही का आश्वासन दिया है। इससे ग्रामीण संतुष्ट हैं।
पारकोट जाख बैनाली मोटर मार्ग में बस सेवा के लिए पीएमजीएसवाई खंड द्वाराहाट, परिवहन कर अधिकारी संभागीय परिवहन कार्यालय द्वारा रोड सेफ्टी ऑडिट के लिए आगणन बनाने की कार्यवाही गतिमान होने की जानकारी दी।
विज्ञापन

इन आश्वासनों के बाद ग्रामीणों, जन प्रतिनिधियों ने पांच जनवरी से प्रस्तावित आंदोलन वापस ले लिया है। बैनाली की ग्राम प्रधान जानकी देवी, जाख की प्रधान दुर्गा बिष्ट, धन सिंह बिष्ट आदि ने मांग पूरी न होने पर पुन: आंदोलन की चेतावनी दी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें