स्याल्दे में प्रदर्शन करते गल्ला विक्रेता। संवाद
स्याल्दे (अल्मोड़ा)। विकासखंड स्याल्दे में सरकारी सस्ता गल्ला विक्रेताओं ने अपनी मांगों को लेकर यहां प्रदर्शन कर आवाज उठाई। गल्ला विक्रेता भाकुड़ा में एकत्रित हुए। यहां एकजुट होकर धरना दिया और नारेबाजी की। साथ ही सरकार को चेताया कि यदि उनकी मांगें पूरी नहीं की तो वे आंदोलन तेज करेंगे। विरोध कार्यक्रम में हंसा मिश्रा, मोहन सिंह बिष्ट, नंदन सिंह मंचवाड़ी, बाला दत्त जोशी, दिनेश राणा, बालम सिंह, सुरेंद्र सिंह आदि गल्ला विक्रेता मौजूद रहे। संवाद