फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Almora News: उपपा ने भू माफिया से पहाड़ बचाने की मांग को लेकर किया प्रदर्शन

Thu, 10 Aug 2023 12:43 AM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अल्मोड़ा
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
अल्मोड़ा। अगस्त क्रांति पर उपपा ने सरकार के खिलाफ प्रदर्शन किया। कार्यकर्ताओं ने कहा कि प्रदेश में भू माफिया का राज चरम पर है। भ्रष्टाचार का बोलबाला है। ऐसे में हर व्यक्ति को भू माफिया से पहाड़ बचाना होगा और भ्रष्टाचार से आजादी दिलाने के लड़ाई लड़नी होगी।
विज्ञापन


बुधवार को उपपा कार्यकर्ताओं ने पार्टी के केंद्रीय अध्यक्ष पीसी तिवारी के नेतृत्व में चौघानपाटा गांधी पार्क में प्रदर्शन किया। तिवारी ने कहा कि राज्य के प्राकृतिक संसाधनों, जमीनों पर बड़े पैमाने पर माफियाओं के अवैध कब्जे से उत्तराखंडी अस्मिता खतरे में है। इसके लिए सभी मिलकर संघर्ष करने की जरूरत है। उन्होंने कहा कि एक ओर आजादी का अमृत महोत्सव मनाया जा रहा है और दूसरी ओर हमारे देश में मजदूरों, किसानों के आंदोलन को कुचला जा रहा है। आरोप लगाया कि सत्ता में बैठी भाजपा सरकार जनता का इन मुद्दों से ध्यान भटका रही है। इस दौरान कार्यकर्ताओं ने जन गीत गाकर सभी से भ्रष्टाचार और भू माफिया के खिलाफ एकजुट होने की अपील की। इस मौके पर किसान सभा के आरपी जोशी, एडवोकेट जीवन चंद्र, उपपा के केंद्रीय महासचिव नारायण राम, उपाध्यक्ष आनंदी देवी, नगर अध्यक्ष हीरा देवी, भावना मनकोटी, किरन आर्या, राजू गिरी, भारती, प्रकाश चंद्र, सुशील तोमर सहित कई लोग मौजूद रहे। संवाद
विज्ञापन


विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें