फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Almora News: निजी स्कूलों की मनमानी पर रोक लगाने की मांग

Thu, 13 Apr 2023 11:38 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अल्मोड़ा
विज्ञापन
अल्मोड़ा मुख्य शिक्षा अधिकारी हेमलता भट्ट को ज्ञापन देते आम आदमी पार्टी के यूथ विंग के पदाधिकारी
विज्ञापन
अल्मोड़ा। आम आदमी पार्टी के कार्यकर्ताओं ने निजी स्कूलों पर मनमानी का आरोप लगाते हुए मुख्य शिक्षा अधिकारी को ज्ञापन सौंपा। उन्होंने कहा कि निजी स्कूल संचालकों ने बेतहाशा फीस बढ़ाकर अभिभावकों पर आर्थिक बोझ डाला है। वहीं वे सेलेबस से बाहर की महंगी किताब मंगा रहे हैं जिसके लिए उन्होंने दुकान तक तय की है। बावजूद इसके इसे रोकने वाला कोई नहीं है।
विज्ञापन

बृहस्पतिवार को आप यूथ विंग के जिला अध्यक्ष दानिश कुरैशी के नेतृत्व में कार्यकर्ता सीईओ कार्यालय पहुंचे। कार्यकर्ताओं ने सीईओ को बताया कि नए शिक्षा सत्र में निजी स्कूलों में 30 से 40 फीसदी तक फीस बढ़ाई गई है।
सेलेबस से बाहर की किताब खरीदने का दबाव अभिभावकों व विद्यार्थियों पर बनाया जा रहा है। कॉपी, किताब, ड्रेस खरीदने के लिए प्रबंधकों ने दुकानें तय की हैं जहां ये सामग्री बाजार भाव से खासी महंगी मिल रही है। ऐसे में अभिभावक आर्थिक संकट से जूझ रहे हैं। चेतावनी दी कि यदि निजी स्कूल संचालकों की मनमानी नहीं रुकी तो वे उग्र आंदोलन करेंगे। वहां सूरज आर्य, मनोज आर्य, रितेश कुमार, दीपक भट्ट, अर्जुन कुमार आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें