फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कांग्रेसियों ने की दुकानों को पांच बजे तक खोलने की मांग

विज्ञापन
कलक्ट्रेट में मांग को लेकर ज्ञापन सौंपते कांग्रेसी। - फोटो : ALMORA
विज्ञापन
कांग्रेसियों ने की दुकानों को पांच बजे तक खोलने की मांग
विज्ञापन

अल्मोड़ा। कांग्रेस ने बाजार को दिन में दो बजे तक ही खोलने के निर्णय का विरोध किया है। इसके विरोध में जिला प्रशासन के माध्यम से सीएम को ज्ञापन भेजा और बाजार शाम पांच बजे तक खोलने की मांग की है। ज्ञापन में कहा कि प्रदेश सरकार का फैसला पूरी तरह से अव्यवहारिक है। इस फैसले से व्यवसायियों को दिक्कत हो रही है। कच्चे माल के दुकानदारों, होटल और रेस्टोरेंट स्वामियों को दोपहर दो बजे तक बाजार खुलने से घाटा उठाना पड़ रहा है। कांग्रेस नगर अध्यक्ष पूरन सिंह रौतेला ने कहा कि दुकानदार सुबह 10 बजे अपनी दुकान खोलते हैं। दुकान लगाने में ही एक घंटा लगता है। दुकान बंद करने, सामान संभालने में भी एक घंटे का समय लगता है। रविवार के दिन फड़ व्यवसायी अपनी दुकान लगाकर अपनी आजीविका चलाते थे लेकिन रविवार को कर्फ्यू के कारण उन फड़ व्यवसायियों का आजीविका चलाना मुुश्किल हो गया है। वहां जिला उपाध्यक्ष पारितोष जोशी, जिला वरिष्ठ उपाध्यक्ष तारा चन्द्र जोशी, जिला उपाध्यक्ष एवं सभाषद सचिन आर्या, कुंदन सिंह भंडारी, हिमांशु मेहता, रमेश नेगी, शंकर कुमार आदि थे। (संवाद)
22एएलएम01पी-
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें