फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Almora News: मैगड़ीस्टेट में राष्ट्रीयकृत बैंक की शाख खोलने की मांग

Mon, 19 Aug 2024 01:11 AM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अल्मोड़ा
विज्ञापन
विज्ञापन
गरुड़ (बागेश्वर)। गोमती घाटी के पंचायत प्रतिनिधियों ने मैगड़ीस्टेट में राष्ट्रीयकृत बैंक की शाखा शीघ्र खोलने की मांग की है।
विज्ञापन

केंद्रीय वित्त मंत्री और अल्मोड़ा-पिथौरागढ़ के सांसद को भेजे पत्र में गोमती घाटी के पंचायत प्रतिनिधियों और विभिन्न संगठनों के लोगों ने कहा कि गोमती घाटी में किसी भी बैंक की शाखा नहीं हाेने से क्षेत्र के लोगों को बैंक संबंधी काम के लिए विकासखंड मुख्यालय जाना पड़ता है। बैंक नहीं होने से घाटी के दिव्यांगों, विधवाओं और वृद्धों को पेंशन लेने गरुड़ बाजार जाने को मजबूर होना पड़ता है। ज्ञापन में उत्तम सिंह, इंद्र सिंह रावत, मदन गिरी गोस्वामी, भरत बिष्ट, महिपाल सिंह, मदन पुरी, हरीश सिंह बिष्ट, कमला देवी आदि के हस्ताक्षर हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें