परिसर निदेशक प्रो. नीरज तिवाड़ी को ज्ञापन देते छात्र
- फोटो : ALMORA
अल्मोड़ा। एसएसजे विश्वविद्यालय की परीक्षा के लिए निर्धारित किया गया दो घंटा का समय एनएसयूआई को पसंद नहीं आ रहा है। इसको लेकर संगठन पदाधिकारियों और सदस्यों ने परिसर निदेशक से मुलाकात की है और इस समयावधि को पूर्व की भांति तीन घंटे किए जाने की मांग की है। यहां परिसर निदेशक प्रो. नीरज तिवाड़ी के पास पहुंचे छात्रों ने बताया कि साल भर मेहनत करने के बाद यदि परीक्षाओं में प्रश्नपत्र को हल करने के लिए छात्र-छात्राओं को पर्याप्त समय नहीं मिलेगा तो यह उनके साथ अन्याय होगा। इसलिए परीक्षा की अवधि को पूर्व की भांति तीन घंटा ही किया जाए। इस दौरान संजू सिंह, विपुल कार्की, राहुल खोलिया, नितिन रावत, दीपेश कांडपाल, अमित बिष्ट, मंटू ओली आदि थे।