फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Almora News: जमीन माफियाओं को सौंपने की योजना पर रोक लगाने की मांग

Thu, 10 Sep 2026 11:58 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अल्मोड़ा
विज्ञापन
विज्ञापन
अल्मोड़ा। खूंट में भारत रत्न पंडित गोविंद बल्लभ पंत की जयंती पर आयोजित कार्यक्रम में उत्तराखंड परिवर्तन पार्टी के संयोजक पीसी तिवारी ने प्रदेश सरकार पर जमीनों की लूट का आरोप लगाया। उन्होंने कहा कि पंडित पंत ने जल, जंगल और जमीन के अधिकारों के लिए संघर्ष किया था, लेकिन आज प्रदेश में जमीनें लगातार लोगों के हाथों से निकल रही हैं। वर्ष 1921 में अंग्रेजों के वन अधिकारों के खिलाफ पंत ने संघर्ष किया और वन पंचायतों के माध्यम से लोगों को उनके अधिकार दिलाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई। उन्होंने आरोप लगाया कि वर्तमान में धामी सरकार की ओर से सात हजार बीघा जमीन को 90 साल की लीज पर बड़े भू-माफिया को सौंपने की योजना बनाई जा रही है। उन्होंने मुख्यमंत्री से इस योजना पर तत्काल रोक लगाने की मांग की। कहा कि पंत जयंती पर जमीनों की रक्षा के लिए ठोस कदम उठाना ही उनके प्रति सच्ची श्रद्धांजलि होगी। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें