फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

होम क्वारन्टीन कार्य में लगे प्रधानों को भी दिया जाए कोरोना वीमा कवच

विज्ञापन
त्रिभुवन फर्त्याल - फोटो : AMAR UJALA
विज्ञापन
रानीखेत। कोरोना वायरस संक्रमण के दौरान होम क्वारन्टीन व्यक्ति की देखरेख सहित महत्वपूर्ण दायित्व निभा रहे ग्राम प्रधानों की सुरक्षा व्यवस्था को लेकर भी सवाल खड़े हो गए हैं। कोरोना वायरस जैसे जानलेवा संक्रमण से बचने के लिए जहां उच्च स्तर के निजी सुरक्षा उपकरण उपलब्ध कराने की मांग उठ रही है, वहीं प्रधानों को कोरोना जीवन बीमा कवच भी देने की मांग की गई है। जैनोली के क्षेत्र पंचायत सदस्य त्रिभुवन फर्त्याल ने प्रमुख सचिव पंचायत राज को भेजे ज्ञापन में कहा है कि प्रधानों को संक्रमणकाल में कई महत्वपूर्ण दायित्व दिए गए हैं, संसाधनों के अभाव में प्रधान कैसे दायित्व निभाएंगे। उन्हें इस काम के लिए आवश्यक प्रशिक्षण देने की जरूरत है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें