फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Almora News: पिंडर नदी को गरुड़ गंगा और गाेमती से जोड़ने की मांग

Fri, 10 Oct 2025 11:49 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अल्मोड़ा
विज्ञापन
विज्ञापन
बागेश्वर। गरुड़ गंगा और गोमती नदी को पुनर्जीवित करने की मांग तेज हो गई है। जिपं सदस्य जनार्दन लोहुमी ने सिंचाई, लघु सिंचाई और संस्कृति विभाग के सचिव को ज्ञापन देकर पिंडर नदी को गरुड़ क्षेत्र की नदियों से जोड़ने की मांग की है। शुक्रवार को जिपं सदस्य ने सिंचाई सचिव को दिए ज्ञापन में बताया कि वर्तमान में गोमती और गरुड़ गंगा नदी का जलस्तर कम होने से क्षेत्र की कृषि भूमि लगातार सूख रही है। गर्मियों के मौसम में सिंचाई के पानी का गंभीर अभाव हो जाता है। स्थानीय स्तर पर पीने के पानी का भी संकट पैदा हो रहा है। उन्होंने बताया कि क्षेत्र में कृषि भूमि को बचाने के लिए गोमती और गरुड़ गंगा नदियों को पिंडर से जोड़ना प्राथमिकता है। इस कदम से किसानों की खेती के लिए पानी की समस्या का स्थायी समाधान हो सकेगा और पेयजल की उपलब्धता भी बनी रहेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें