अल्मोड़ा। भैसियाछाना ब्लॉक के सल्ला भटकोट की विभिन्न समस्याओं के समाधान के लिए सल्ला भटकोट की जिला पंचायत सदस्य शैलजा चम्याल ने जिलाधिकारी के माध्यम से मुख्यमंत्री को ज्ञापन भेजकर क्षेत्र में मूलभूत सुविधाएं उपलब्ध कराने की मांग की है। उन्होंने कहा है कि सरकारों की उपेक्षा के कारण क्षेत्र शिक्षा, स्वास्थ्य, सड़क, सिंचाई और कृषि जैसी बुनियादी सुविधाओं से वंचित है। उन्होंने क्षेत्र में महाविद्यालय की स्थापना, सेराघाट, कनारीछीना और धौलछीना में सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्रों को सुदृढ़ करने, दुर्गम गांवों को सड़क सुविधा से जोड़ने तथा जमराड़ी बैलवालगांव सल्लाभाटकोट सहित विभिन्न मोटर मार्गों के डामरीकरण और पुल निर्माण की मांग की है। ज्ञापन देने वालों में संतोष बिष्ट, डॉ. देवेंद्र चम्याल आदि मौजूद रहे। संवाद