फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कन्या हाईस्कूल पालीगुणादित्य में हो अतिथि शिक्षकों की तैनाती

विज्ञापन
मुख्य शिक्षा अधिकारी एचबी चंद को ज्ञापन सौंपते पंचायत प्रतिनिधि। - फोटो : ALMORA
विज्ञापन
अल्मोड़ा। पाली गुणादित्य क्षेत्र के पंचायत प्रतिनिधियों और स्कूल प्रबंधन समिति के शिष्टमंडल ने शुक्रवार को सीईओ एचबी चंद को ज्ञापन सौंपा। इसमें राजकीय कन्या हाईस्कूल पाली गुणादित्य में अंग्रेजी और विज्ञान विषय के अतिथि शिक्षकों की तैनाती की मांग की है। ज्ञापन में कहा गया है कि स्कूल में चार साल से अंग्रेजी और गणित शिक्षक का पद खाली है। इससे छात्राओं की पढ़ाई पर बुरा असर पड़ रहा है। शिक्षा विभाग से जिले में अतिथि शिक्षकों की तैनाती जल्द की जानी है। स्कूल में एलटी संवर्ग में अंग्रेजी और विज्ञान विषय में अतिथि शिक्षकों की तैनाती की जाए। ताकि छात्राओं की पढ़ाई सुचारु रूप से चल सके। ज्ञापन सौंपने वालों में जिला पंचायत सदस्य डुंगरा सुरेंद्र सिंह मेहरा, पालड़ीगूंठ के प्रधान मोहन सिंगवाल, गुणादित्य की प्रधान सुनीता, बीडीसी सदस्य पाली गुणादित्य बबीता, प्रधान चंद्रकला, विशन सिंह मनराल, रेखा मेहरा, दयाकिशन आदि रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें