फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कांग्रेसियों ने सीएचसी बैजनाथ में रेडियोलोजिस्ट की तैनाती की मांग की

विज्ञापन
गरुड़ के तहसीलदार कार्यालय में ज्ञापन सौंपते कांग्रेस कार्यकर्ता। - फोटो : GARUD
विज्ञापन
गरुड़ (बागेश्वर)। ब्लॉक कांग्रेस कमेटी ने मोहन सिंह मेहता सीएचसी बैजनाथ में रेडियोलॉजिस्ट की नियुक्ति करने की मांग को लेकर को डीएम के नाम का ज्ञापन तहसीलदार कार्यालय में सौंपा। सीएचसी बैजनाथ में लंबे समय से रेडियोलॉजिस्ट का पद खाली है। कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने कहा कि अस्पताल में 30 नवंबर तक रेडियोलॉजिस्ट की तैनाती नहीं हुई तो वह एसडीएम कार्यालय के सामने एक दिसंबर को प्रदर्शन करेंगे। उन्होंने कहा कि रेडियोलॉजिस्ट का पद कई माह से खाली होने से खास तौर पर गर्भवती महिलाओं को कई दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। ज्ञापन सौंपने वालों में ब्लॉक कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष लक्ष्मण राम आर्या, प्रकाश कोहली, रंजीत दास, कैलाश पवार, राहुल बिष्ट, उमेश पांडे, पूरन परिहार, विजय नेगी, रंजीत रावत आदि थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें