फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

प्रधानों ने हवालबाग ब्लाक कार्यालय परिसर में दिया धरना, नारे लगाए

विज्ञापन
हवालबाग ब्लाक कार्यालय परिसर में धरने के दौरान नारेबाजी करते ग्राम प्रधान। - फोटो : ALMORA
विज्ञापन
अल्मोड़ा। हवालबाग विकासखंड के प्रधानों ने जल जीवन मिशन के कार्यों को ठेकेदारी से हटाकर ग्राम पंचायतों के माध्यम से कराने सहित अन्य मांगों को लेकर शुक्रवार को भी धरना दिया। ब्लॉक कार्यालय प्रांगण में धरने के दौरान उन्होंने सरकार के खिलाफ नारे भी लगाए। उन्होंने मनरेगा में रोजगार के दिन 100 से बढ़ाकर 200 करने, मानदेय 201 से बढ़ाकर 500 रुपये करने, मनरेगा के कार्यों से रॉयल्टी हटाने, 15वें वित्त से राशि का भुगतान पूर्व की तरह चेक के माध्यम से करने की मांग उठाई। संगठन के ब्लॉक अध्यक्ष देव सिंह भोजक, महिला उपाध्यक्ष ममता जोशी, महामंत्री गौरव कांडपाल, कोषाध्यक्ष भुवन कांडपाल, संरक्षक बलवीर सिंह, प्रकाश चंद्र, रोहित कुमार, राजेंद्र सिंह, पूरन सिंह आदि ने धरना दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें