फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Almora News: द्वाराहाट में तीसरे दिन भी नहीं खुल सका नगर पंचायत कार्यालय

Fri, 16 Jun 2023 12:03 AM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अल्मोड़ा
विज्ञापन
विज्ञापन
द्वाराहाट (अल्मोड़ा)। ईओ की तैनाती के लिए नगर पंचायत अध्यक्ष और सभासद बृहस्पतिवार को तीसरे दिन भी धरने पर बैठे रहे। इस दौरान नगर पंचायत कार्यालय में ताले लगे रहे।
विज्ञापन

ईओ की तैनाती की मांग पर नगर पंचायत अध्यक्ष मुकुल साह के नेतृत्व में सभासदों ने नगर पंचायत कार्यालय के बाहर धरना देकर सरकार के खिलाफ प्रदर्शन किया। उन्होंने कहा कि जनवरी से नगर पंचायत में ईओ की तैनाती नहीं हो सकी है। इस कारण विकास कार्य ठप हैं। कई बार शासन-प्रशासन से मांग के बावजूद ईओ की तैनाती नहीं हो सकी है जिसका खामियाजा क्षेत्र के लोगों को भुगतना पड़ रहा है।
स्थायी ईओ की तैनाती न होने से पर्यावरण मित्रों को डेढ़ माह से वेतन नहीं मिल सका है। वे भी परेशान हैं। चेतावनी देते हुए कहा कि ईओ की तैनाती होने तक नगर पंचायत कार्यालय के ताले नहीं खुलेंगे और उनका आंदोलन जारी रहेगा। इस दौरान सभासद विमला साह, आनंदी साह, नवीन कुमार साह, व्यापार संघ के जिला उपाध्यक्ष भगवान चौधरी, राज्य आंदोलनकारी मनोज अधिकारी, मोहन चंद्र तिवारी आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें