फोटो - 24 एएलएम 21 पी - एसएसजे परिसर की प्रभारी निदेशक प्रो. जया उप्रेती को ज्ञापन देते विद्यार
अल्मोड़ा। सोबन सिंह जीना परिसर के विद्यार्थियों ने परिसर की कई समस्याओं के समाधान के लिए प्रभारी परिसर निदेशक प्रो. जया उप्रेती को ज्ञापन दिया। विद्यार्थियों ने परिसर में शुद्ध पेयजल आपूर्ति करने, पुस्तकालय में नए संस्करण की पुस्तक उपलब्ध कराने और हर संकाय में एक स्मार्ट क्लास की व्यवस्था करने समेत अपनी 10 मांगे रखीं।
मांगों के जल्द पूरा नहीं होने पर उन्होंने भूख हड़ताल पर बैठने की चेतावनी दी है। छात्र संघ अध्यक्ष पंकज सिंह कार्की ने कहा कि परिसर के छात्रावासों भवनों और क्षतिग्रस्त कक्षाओं के कारण विद्यार्थियों को हमेशा दुर्घटना का खतरा है। इनका सुधारीकरण जरूरी है। उन्होंने परिसर में कूड़ेदान स्थापित कर पर्यावरण मित्रों की नियुक्ति करने, पार्किंग स्थल का निर्माण कराने और छात्राओं के हाईटेक शौचालय बनाने की मांग की। कहा कि विद्यार्थियों को पोर्टल से संबंधित आने वाली समस्याओं के समाधान के लिए छात्र सुविधा केंद्र खोला जाए। विद्यार्थियों ने चेतावनी दी कि पांच दिन के भीतर उचित कार्रवाई नहीं होने पर छठे दिन से भूख हड़ताल पर बैठेंगे। ज्ञापन देने वालों में संजू सिंह, हर्षित दुर्गपाल, राहुल खोलिया, बाल विक्रम सिंह रावत, नितिन रावत, अमित बिष्ट, लोकेश सुप्याल आदि मौजूद रहे।