फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Almora News: जीआईसी खाटवे में शिक्षकों की तैनाती की मांग

Wed, 19 Apr 2023 11:30 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अल्मोड़ा
विज्ञापन
शिक्षकों की मांग पर कलक्ट्रेट पहुंचे भैंसियाछाना के लोग।  संवाद
विज्ञापन
धौलछीना (अल्मोड़ा)। भैंसियाछाना विकासखंड के जीआईसी खाटवे में शिक्षकों की तैनाती और नए विषयों की मान्यता की मांग पर बुधवार को अभिभावक और ग्रामीणों ने डीएम वंदना सिंह को ज्ञापन सौंपा। उन्होंने कहा कि स्कूल में लंबे समय से विज्ञान विषयों के प्रवक्ताओं के पद रिक्त चल रहे हैं जिससे बच्चों की पढ़ाई बाधित हो रही है। ग्रामीणों ने चेतावनी दी कि यदि जल्द कार्रवाई नहीं हुई तो वे आमरण अनशन शुरू करेंगे। ज्ञापन देने वालों में राजेंद्र प्रसाद, पूरन चंद्र, भूपाल सिंह, राजेंद्र सिंह, सुरेश शर्मा, सरोज सिंह, दीपा दुर्गापाल, ग्राम प्रधान मल्ली नाली पप्पू कुमार, ग्राम प्रधान जिंगल दरबान सिंह, अनिल शर्मा, कैलाश चंद्र फुलारा आदि मौजूद रहे। संवाद
विज्ञापन



विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें