फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Almora News: कर्बला चौराहे से धारानौला तक ई-रिक्शा संचालन की मांग

Sat, 04 May 2024 09:36 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अल्मोड़ा
विज्ञापन
विज्ञापन
अल्मोड़ा। नगर पालिका सभागार में डे केयर संस्था की बैठक हुई। संस्था के सदस्यों ने कर्बला से धारानौला तक ई-रिक्शा संचालन की मांग की। उन्होंने पानी और बिजली बिलों में बढ़ोतरी पर भी नाराजगी जताई। कहा कि जल संस्थान और यूपीसीएल लगातार बिलों में बढ़ोतरी कर रहा है, जो गलत है। महंगाई के इस दौर में आम जनता को कर्ज के बोझ तले दबाया जा रहा है। अध्यक्षता हेम चंद्र जोशी ने की। यहां डॉ. गोकुल सिंह रावत, प्रताप सिंह सत्याल, चंद्रमणि भट्ट, सुनैना मेहरा, लक्ष्मण सिंह ऐठानी, गिरीश मल्होत्रा, गजेंद्र सिंह नेगी, एमसी कांडपाल आदि मौजूद रहे। संवाद
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें