फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Almora News: चिलियानौला के लिए गगास नदी पर सिलोर में बैराज बनाने की मांग

Sat, 22 Apr 2023 11:26 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अल्मोड़ा
विज्ञापन
चिलियानौला की समस्याओं को लेकर सांसद, विधायक को ज्ञापन सौंपते मनोनीत सभासद मदन कुवार्बी। संवाद
विज्ञापन
रानीखेत (अल्मोड़ा)।पालिका क्षेत्र की पेयजल समस्या को देखते हुए सिलोर महादेव के पास गगास नदी पर बैराज बनाने और चिलियानौला में विद्युत सब स्टेशन बनाने की मांग सांसद और विधायक तक पहुंचाई गई है। गत दिनों यहां कार्यक्रम में पहुंचे सांसद अजय टम्टा और विधायक डाॅ. प्रमोद नैनवाल को तमाम समस्याओं के निराकरण को लेकर मनोनीत सभासद मदन कुवार्बी ने ज्ञापन सौंपा।
विज्ञापन

ज्ञापन के माध्यम से कुवार्बी ने रानीखेत विधानसभा क्षेत्र में सिलोर महादेव मंदिर के निकट गगास नदी पर बैराज, रानीखेत चिलियानौला क्षेत्र में हेलीपैड बनाने, पालिका क्षेत्र में वन भूमि का हस्तांतरण करने, बधाण-दाड़िमी मोटर मार्ग का मिलान जालली मासी मोटर मार्ग तहत खिरखेत पर करने, विद्युत सब स्टेशन का निर्माण करने की मांग उठाई। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें