फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Almora News: भर्ती घोटालों की सीबीआई जांच के लिए दिया धरना

Thu, 18 May 2023 12:31 AM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अल्मोड़ा
विज्ञापन
विज्ञापन
अल्मोड़ा। भर्ती घोटालों की सीबीआई जांच की मांग पर राष्ट्र नीति, बेरोजगार संगठन, कांग्रेस और विद्यार्थियों ने सरकार के खिलाफ धरना दिया। सभी ने कहा कि भाजपा के शासन में प्रदेश में अराजकता का माहौल है। भर्ती घोटालों ने बेरोजगारों का मनोबल तोड़ने का काम किया है लेकिन सरकार इसके जिम्मेदार लोगों को बचा रही है।
विज्ञापन

राष्ट्र नीति संगठन के अध्यक्ष विनोद चंद्र तिवारी के नेतृत्व में बेरोजगार संगठन के पदाधिकारियों, कांग्रेस कार्यकर्ताओं और विद्यार्थियों ने बुधवार को नगर के गांधी पार्क में सरकार के खिलाफ धरना दिया। कहा कि प्रदेश का हर बेरोजगार भर्ती घोटालों की सीबीआई जांच की मांग कर रहा है लेकिन सरकार छोटी-मोटी जांच कर आरोपियों को बचाने की कोशिश कर रही है। राष्ट्र नीति संगठन के अध्यक्ष तिवारी ने कहा वे बीते 100 दिनों से भर्ती घोटालों की सीबीआई जांच, अंकिता भंडारी को इंसाफ दिलाने, भू कानून लागू करने सहित पांच सूत्री मांग के लिए धरने पर बैठे हैं लेकिन उनकी कोई नहीं सुन रहा। कहा कि अब प्रदेश का हर युवा मांग के समर्थन में आने लगा है जो उनकी जीत है।
बेरोजगार संगठन के अध्यक्ष बॉबी पवार ने कहा कि प्रदेश में बेरोजगारों की संख्या बढ़ती जा रही है। रोजगार मांगने पर सरकार उनकी आवाज को दबाने के लिए उन्हें जेल में बंद कर रही है। समर्थन में पहुंचे कांग्रेस के वरिष्ठ नेता बिट्टू कर्नाटक ने कहा कि भाजपा के शासन में भ्रष्टाचार, बेरोजगारी चरम पर है। सरकार बेरोजगारों की आवाज दबा रही है जिसे बर्दाश्त नहीं किया जाएगा।
विज्ञापन

वहां मौजूद सभी लोगों ने केंद्र और राज्य की भाजपा सरकारों के खिलाफ जमकर नारेबाजी की। कहा कि इन मांगों को पूरा नहीं किया गया तो वे उग्र आंदोलन करेंगे। इस दौरान राज्य आंदोलनकारी कमला जोशी, विशाल चौहान, छात्रसंघ अध्यक्ष पंकज कार्की, छात्रा उपाध्यक्ष रुचि कुटोला, आशीष जोशी, प्रो. एसडी शर्मा, मनोज पांडे, दीपक आर्या, मनोहर सिंह नेगी, दयाकृष्ण कांडपाल, देवेंद्र मेहता, गोपाल भट्ट आदि शामिल रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें