फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Almora News: द्वाराहाट-दूनागिरि सड़क सुधारीकरण की मांग

Thu, 15 Jun 2023 12:30 AM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अल्मोड़ा
विज्ञापन
विज्ञापन
द्वाराहाट (अल्मोड़ा)। ऐतिहासिक वैष्णवी शक्तिपीठ दूनागिरि, गर्जिया, कुकुछीना, पांडवखोली आदि पर्यटन स्थलों को जोड़ने वाली द्वाराहाट-दूनागिरि सड़क खस्ताहाल है। इस सड़क पर कई जगह बने गड्ढे दुर्घटना का कारण बन रहे हैं। इसके बावजूद सड़क सुधारीकरण के प्रयास नहीं हो रहे हैं। इससे नाराज क्षेत्र के लोगों ने बुधवार को लोनिवि के अधिकारियों को ज्ञापन देकर सड़क जल्द सुधारने की मांग की है।
विज्ञापन


ज्ञापन में लोगों ने बताया कि इस सड़क से पर्यटक दूनागिरि, गर्जिया, कुकुछीना, पाण्डवखोली, खोलियाबांज, नायल, टोढरा, दुधोली सहित अन्य पर्यटन स्थलों की ओर आवाजाही करते हैं। इस सड़क के सुधारीकरण के लिए करोड़ों रुपये खर्च किए गए हैं लेकिन सड़क की हालत अब भी दयनीय है। सड़क पर कई जगह बने गड्ढे यात्रियों की परीक्षा ले रहे हैं और किनारों पर सुरक्षा के इंतजाम नहीं हैं। उखलेख के पास कई सड़क हादसे हो चुके हैं। इसके बावजूद इस संवेदनशील स्थान पर सुरक्षा के उपाय नहीं किए गए हैं।
ऐसे में यात्री और पर्यटक जान जोखिम में डालकर यात्रा करने के लिए मजबूर हैं। सड़क की बदहाली के कारण पर्यटक भी इन पर्यटन स्थलों में पहुंचने से परहेज करने लगे हैं जिससे पर्यटन कारोबार प्रभावित हो रहा है। उन्होंने कहा कि अगर 20 दिन के भीतर सड़क सुधारीकरण नहीं हुआ तो क्षेत्र के लोग आंदोलन करेंगे। ज्ञापन में पूर्व प्रधान जोगा राम, दुधोली के आनंद सिंह बिष्ट, जगदीश प्रसाद, विजयपाल सिंह, मोहन सिंह, गीता देवी, पार्वती देवी आदि के हस्ताक्षर थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें