फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Almora: महिला पहलवानों के समर्थन में आई कांग्रेस, सांसद की गिरफ्तारी के लिए जलाईं खेल प्रमाणपत्रों की प्रतियां

Sat, 03 Jun 2023 03:43 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अल्मोड़ा

सार

महिला कांग्रेस की जिलाध्यक्ष राधा बिष्ट ने दिल्ली में आंदोलित महिला कुश्ती पहलवानों को न्याय दिलाने के लिए अपना समर्थन दिया। उन्होंने कहा कि चार माह से महिला कुश्ती पहलवान दिल्ली में धरना देकर न्याय पाने के लिए संघर्ष कर रहीं हैं। इसके बावजूद भाजपा सरकार यौन शोषण जैसे गंभीर मामले के आरोपी को बचाने का प्रयास कर रही है।
विज्ञापन
भाजपा सांसद की गिरफ्तारी के लिए जलाईं खेल प्रमाणपत्रों की प्रतियां। संवाद
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

कुश्ती महासंघ के अध्यक्ष और भाजपा सांसद बृजभूषण शरण सिंह की गिरफ्तारी की मांग पर कांग्रेसियों ने खेल प्रतियोगिताओं के प्रमाणपत्रों की प्रतियां जलाकर आक्रोश जताया। जिला युवा कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने प्रदेश अध्यक्ष सुमित्तर भुल्लर के नेतृत्व देर शाम नगर के कार्यकर्ताओं ने चौघानपाटा में आरोपी की जल्द गिरफ्तारी की मांग की। नाराजगी जताने वालों में प्रदेश सह प्रभारी आभ्या चौहान, प्रदेश सचिव धीरज गैलाकोटी, विधानसभा अध्यक्ष विपुल कार्की, छात्रसंघ अध्यक्ष पंकज कार्की, छात्रा उपाध्यक्ष रुचि कुटोला, ललित सतवाल, बाल विक्रम रावत आदि मौजूद रहे।

विज्ञापन


यौन शोषण के आरोपी को गिरफ्तार करने की मांग
महिला कांग्रेस की जिलाध्यक्ष राधा बिष्ट ने दिल्ली में आंदोलित महिला कुश्ती पहलवानों को न्याय दिलाने के लिए अपना समर्थन दिया। एक होटल में शुक्रवार को पत्रकार वार्ता कर उन्होंने यौन शोषण के आरोपों से घिरे राष्ट्रीय कुश्ती संघ के अध्यक्ष और भाजपा सांसद बृजभूषण शरण सिंह को संसद से निष्कासित कर गिरफ्तार करने की मांग की।

ये भी पढ़ें...Uttarkashi: नाबालिग को भगाने के मामले ने पकड़ा तूल, सड़कों पर उतरे प्रदर्शनकारियों ने छुड़ाए पुलिस के पसीने
विज्ञापन
विज्ञापन


उन्होंने कहा कि चार माह से महिला कुश्ती पहलवान दिल्ली में धरना देकर न्याय पाने के लिए संघर्ष कर रहीं हैं। इसके बावजूद भाजपा सरकार यौन शोषण जैसे गंभीर मामले के आरोपी को बचाने का प्रयास कर रही है। यह चिंताजनक स्थिति है। इसकी अनदेखी नहीं की जा सकती। इस दौरान कांग्रेस जिलाध्यक्ष भूपेंद्र सिंह भोज, प्रदेश महिला सचिव लता तिवारी, रजनी टम्टा, पालिकाध्यक्ष प्रकाश चंद्र जोशी, त्रिलोचन जोशी, दिनेश नेगी, तारा चंद्र जोशी, प्रीति बिष्ट आदि मौजूद रहे।

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें