फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Almora News: घर से हुई चोरी मामले में कार्रवाई की मांग

Fri, 16 Jan 2026 12:17 AM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अल्मोड़ा
विज्ञापन
विज्ञापन
अल्मोड़ा। हवालबाग क्षेत्र के क्वैराली में एक घर से सामान चोरी का मामला सामने आया है। पीड़ित ने इस मामले में कार्रवाई करने की मांग की है। ग्राम क्वैराली हवालबाग निवासी नरेंद्र चौहान ने बताया कि वह बीते 22 नवंबर को अपने गांव से अपनी रिश्तेदारी में शादी समारोह में शामिल होने गए थे। जब वह दिसंबर में वापस घर पहुंचे तो उनके घर का सामान चोरी होने के साथ ही घर के अन्य सामान के साथ तोड़-फोड़ की गई थी। उन्होंने इसकी सूचना तुरंत क्षेत्र के राजस्व निरीक्षक को दी। उन्होंने इस पर कोई कार्रवाई नहीं की। इसके बाद उन्होंने कोतवाली अल्मोड़ा को कॉल कर मामले की सूचना दी। उन्होंने भी पल्ला झाड़ते हुए राजस्व क्षेत्र होने की बात कही। इसके बाद उन्होंने तहसीलदार सदर अल्मोड़ा को तहरीर दी। बावजूद इसके लंबे समय तक कार्रवाई नहीं हुई तो उन्होंने सीपी ग्राम (ऑनलाइन पोर्टल) में शिकायत दर्ज की। उन्होंने इस मामले में जल्द से जल्द कार्रवाई करने की मांग की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें