अल्मोड़ा। डीएलएड प्रशिक्षुओं का शिष्टमंडल प्रारंभिक शिक्षकों की नए सिरे से भर्ती करने की मांग को लेकर केंद्रीय सड़क परिवहन और राजमार्ग राज्यमंत्री अजय टम्टा से मिला। उन्होंने नए पद शीघ्र सृजित करने का अनुरोध किया। डीएल प्रशिक्षुओं ने कहा कि वर्तमान में चल रही भर्ती प्रक्रिया में बार-बार काउंसलिंग होने के कारण कई लोग मनपसंद स्कूल न मिलने पर दूसरे जिलों में भी काउंसलिंग करा रहे हैं। इससे अलग-अलग जिलों में शिक्षण प्रक्रिया प्रभावित हो रही है। दूसरी ओर राज्य के जिला शिक्षा एवं प्रशिक्षण संस्थान से 650 अभ्यर्थी दिसंबर में अपना प्रशिक्षण पूरा कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि जनवरी माह में डीएलएड अभ्यर्थियों के लिए नए सिरे से पद सृजित किए जाएं। साथ ही रिक्त रह गए पदों को भी उसमें जोड़ा जाए। डीएलएड प्रशिक्षुओं ने बताया कि टम्टा ने समस्या के समाधान का आश्वासन दिया। वहां पर रिया राजपूत, छवि चौहान, रेनू रावत, पूजा, रजनी, मुकेश कुमार, कैलाश नाथ आदि थे।