स्याल्दे (अल्मोड़ा)। छह ग्राम पंचायतों को जोड़ने वाली देघाट-घटगाड़ सड़क की बदहाली रोजाना लोगों की परीक्षा ले रही है।
लंबे समय से लोग इस आठ किमी लंबे मार्ग की मरम्मत की मांग कर रहे हैं। बावजूद इसके इसमें सुधार नहीं हुआ है। यह मार्ग सुरमोली, चैक केलानी, घुगती ,सिमय्या , तालेश्वर, भरसोली, लालनगरी की 3000 से अधिक की आबादी की लाइफलाइन है। यह सड़क कुमाऊं-गढ़वाल को भी जोड़ती है।