फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मटेना में 47वां दीप महोत्सव मनाया

विज्ञापन
गरुड़ के मटेना में दीप महोत्सव में सांस्कृतिक कार्यक्रम पेश करते बच्चे। संवाद - फोटो : GARUD
विज्ञापन
गरुड़ (बागेश्वर)। नव युवक मंगल दल मटेना का 47 वां दीप महोत्सव धूमधाम से मनाया गया। महोत्सव में स्कूली छात्र-छात्राएं ने रंगारंग कार्यक्रम पेश किए।
विज्ञापन

पंचायतघर मटेना में आयोजित दीप महोत्सव कर शुभारंभ मुख्य अतिथि भाजपा के जिलाध्यक्ष शिव सिंह बिष्ट ने किया। उन्होंने कहा कि संस्कृति के संरक्षण में मटेना का दीप महोत्सव मील का पत्थर साबित होगा।
आयोजन समिति ने शिक्षा के क्षेत्र में सराहनीय कार्य करने पर इंटर कॉलेज गागरीगोल के पूर्व प्रधानाचार्य नंदन सिंह अल्मिया को सम्मानित किया। मंगल दल के अध्यक्ष कैलाश खुल्बे ने कहा कि संस्कृति के संरक्षण के लिए हम सब को मिलजुलकर आगे होना होगा। कार्यक्रम के दौरान दीन दयाल उपाध्याय गागरीगोल इंटर कॉलेज, खोलिया विवेकानंद इंटर कालेज गरुड़, जूनियर हाईस्कूल मटेना के बच्चों और मटेना गांव के कलाकारों ने रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रमों की प्रस्तुति दी।
विज्ञापन
विज्ञापन

गांव के पूर्व प्रधान चंद्रशेखर जोशी ने जागर गायन कर देव डागरों को अवतरित कराया। कार्यक्रम का संचालन उमेश जोशी और चंद्रशेखर बड़सीला ने किया। वहां पर ब्लॉक प्रमुख हेमा बिष्ट, संजय जगाती, डीके जोशी, हरी दत्त जोशी, आनंद बसवाल, आलोक पांडे, इंद्र सिंह बिष्ट, जेसी आर्या, जगदीश खोलिया आदि थे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें