अल्मोड़ा। राष्ट्रीय दृष्टिहीन संघ उपशाखा अल्मोड़ा की मासिक बैठक तिलकपुर टैक्सी स्टैंड स्थित कार्यालय में हुई। संघ के अध्यक्ष महेंद्र सिंह अधिकारी की अध्यक्षता में हुई बैठक में सर्वसम्मति से हर साल की तरह इस बार भी 15 अक्तूबर को सफेद छड़ी दिवस धूमधाम से मनाने का निर्णय लिया गया। इस दौरान विगत माह संघ को प्राप्त आय और किए गए व्यय का विस्तृत विवरण सदस्यों के समक्ष प्रस्तुत किया गया। सदस्यों ने दृष्टिबाधितों के अधिकारों, सम्मान और आत्मनिर्भरता के प्रति जागरूकता बढ़ाने पर जोर दिया जाएगा। वहां कार्यकारिणी सदस्य जमशेद सिंह चौहान, हेम चंद्र जोशी, स्वाति तिवारी, रिया भट्ट, डॉ. जेसी दुर्गापाल, अमित कुमार, मंजू चौहान, रेशमा परवीन आदि मौजूद रहे।