गरुड़ (बागेश्वर)। जिले की पहली मुस्लिम प्रधान तबस्सुम का निधन हो गया है। निधन पर प्रधान संगठन सहित राजनीतिक दलों के लोगों ने दुख जताया है। तबस्सुम अक्तूबर 2019 में विकासखंड गरुड़ के गढ़सेर ग्राम पंचायत की निर्विरोध और जिले की पहली निर्विरोध प्रधान चुनी गई थीं। निधन पर पूर्व विधायक ललित फर्स्वाण, भाजपा के जिलाध्यक्ष शिव सिंह बिष्ट, ब्लॉक प्रमुख हेमा बिष्ट, पूर्व प्रमुख भरत फर्स्वाण, प्रकाश कोहली, पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष हरीश ऐठानी, पूर्व उपाध्यक्ष देवेंद्र परिहार, भुवन पाठक, हिमांशु खाती, हरीश रावत ने दुख जताया है।