फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Almora News: खाई में मिला लापता बुजुर्ग का शव

Fri, 02 Jun 2023 12:14 AM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अल्मोड़ा
विज्ञापन
रानीखेत से 24 मई को लापता बुजुर्ग का शव किलकोट के जंगल में बरामद हुआ। 
विज्ञापन
रानीखेत (अल्मोड़ा)। नगर से 24 मई को लापता बुजुर्ग की संदिग्ध परिस्थितियों में मृत्यु हो गई। उनका शव किलकोट के जंगल में बरामद हुआ। स्थानीय लोगों ने तेंदुए के हमले की आशंका जताई है।
विज्ञापन

नगर निवासी गुलाम मुस्तफा ने कुछ दिन पूर्व कोतवाली में तहरीर दी थी। इसमें बताया कि उनके 75 वर्षीय भाई गुलाम नबी पुत्र स्व. मोहम्मद 24 मई को कालू सैय्यद बाबा की मजार पर उर्स देखने गए थे। तब से वह घर नहीं लौटे। कई जगह खोजबीन के बाद भी उनका कहीं पता नहीं चल सका। किलकोट के जंगल में बृहस्पतिवार को बकरी चराने गए एक व्यक्ति ने वहां क्षत-विक्षत शव देखा तो उसने घटना की सूचना पुलिस को दी।
एसएसआई सुनील सिंह बिष्ट के नेतृत्व में मौके पर पहुंची पुलिस टीम ने लोगों की मदद से शव को खाई से निकाला। तब जाकर उसकी पहचान लापता गुलाम नबी के रूप में हुई। गोविंद सिंह माहरा नागरिक चिकित्सालय में शव को पोस्टमार्टम कराया गया। ग्रामीणों समेत रेंजर तापस मिश्रा ने भी तेंदुए के हमले की आशंका जताई है। मौत का कारण जानने के लिए पोस्टमार्टम रिपोर्ट का इंतजार किया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें