फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Almora News: रामगंगा नदी में मिला युवक का शव

Sat, 22 Jun 2024 02:18 AM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अल्मोड़ा
विज्ञापन
विज्ञापन
भिकियासैंण। बरकिंट के पास रामगंगा नदी में एक युवक का शव उतराता मिला। सूचना के बाद राजस्व की टीम ने मौके पर पहुंचकर शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा। जानकारी के मुताबिक शुक्रवार को स्थानीय लोगों ने रामगंगा नदी में एक शव उतराता देख इसकी सूचना राजस्व पुलिस को दी। मौके पर पहुंची राजस्व पुलिस ने शव को नदी से निकाला। उसकी पहचान राजपुर कला, मुजफ्फरनगर, यूपी निवासी अंकित कुमार (19) पुत्र वेद प्रकाश के रूप में हुई। कानूनगो हरिकिशन ने बताया कि युवक अपने साथी के साथ क्षेत्र में खच्चरों से सामान ढोने का काम करता था। उसका साथी इन दिनों अपने घर गया है। वह बीते बृहस्पतिवार से लापता था। नदी किनारे उसके कपड़े और मोबाइल मिला है। प्रथम दृष्टया नदी में नहाते समय वह डूब गया। शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है। रिपोर्ट आने के बाद युवक की मौत के असल कारणों का पता चलेगा। मौके पर राजस्व उपनिरीक्षक पंकज बिष्ट, संजय सिंह, बालम सिंह, प्रधान ललित मोहन बंगारी, राजेंद्र प्रसाद आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें