फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Almora News: एसएसबी के जवान का पार्थिव शरीर आज पहुंचेगा पैतृक गांव

Tue, 04 Apr 2023 09:45 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अल्मोड़ा
विज्ञापन
विज्ञापन
गरुड़ (बागेश्वर)। एसएसबी 56 बटालियन के जवान प्रकाश सिंह थायत का पार्थिव शरीर बुधवार सुबह आठ बजे एसएसबी के वाहन से उसके पैतृक गांव पुरुड़ा पहुंचेगा। अंतिम संस्कार गांव के चक्रवृतेश्वर घाट में सैन्य सम्मान के साथ होगा।
विज्ञापन

जवान के चाचा और इंटर काॅलेज गागरीगोल के प्रधानाचार्य किशन सिंह थायत ने बताया कि प्रकाश का शव एसएसबी के जवान विमान से अपराह्न दो बजे दिल्ली लाए। दिल्ली से जवान का शव तीन बजे वाहन से जवान के पैतृक गांव के लिए रवाना हुआ। उन्होंने बताया कि शव बुधवार सुबह आठ पहुंचेगा। मृतक धर्मपत्नी तारा थायत, पुत्र साहिल (10) पुत्री कोमल (12) हल्द्वानी से घर पहुंच गए हैं। घर में शोक संवेदना देने वालों का ताता लगा है। मृतक के वृद्ध पिता किशन सिंह और जवान की पत्नी तारा का रो रोकर हाल बुरा है। मृतक जवान का छोटा भाई कानपुर में सेना में तैनात जवान नरेंद्र थायत भी देर शाम घर पहुंच गया है। संवाद
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें