अल्मोड़ा। आठ सितंबर से लापता पीआरडी जवान का शव संदिग्ध परिस्थितियों में बरामद हुआ है। सूचना मिलने के बाद पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।
दन्या के ग्राम लधौली निवासी पीआरडी जवान विनोद कुमार पुत्र नाथू राम गरुड़ाबाज तहसील में तैनात थे। आठ सितंबर को वे संदिग्ध परिस्थितियों में लापता हो गए। नौ सितंबर को जवान के परिजनों ने दन्या थाने में गुमशुदगी दर्ज कराई। पुलिस लगातार खोजबीन में जुटी थी।
बुधवार को रतेड़ी गधेरे में कुछ लोगों को एक अज्ञात शव मिला। सूचना मिलते ही पुलिस घटनास्थल पर पहुंच गई। मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लिया। शव की शिनाख्त लापता पीआरडी जवान के रूप में हुई। थानाध्यक्ष सुशील कुमार ने बताया कि मौत के कारणों का पता पोस्टमार्टम के बाद चलेगा।