फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Almora News: अल्मोड़ा में झाड़ियों में मिला नवजात का शव, क्षेत्र में खलबली

Wed, 13 Sep 2023 11:30 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अल्मोड़ा
विज्ञापन
विज्ञापन
अल्मोड़ा। जिला मुख्यालय पर झाड़ियों में एक नवजात का शव मिला है। इस घटना से पूरे क्षेत्र में खलबली है। सूचना पर मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। नवजात का शव सड़ने से लिंग की पहचान नहीं हो सकी।
विज्ञापन


नगर के जाखनदेवी त्रिपुरा सुंदरी के पास एक महिला गाय को खाना खिलाने पहुंची। इसी दौरान उसने यहां झाड़ी के पास नवजात का शव देखा। इसकी सूचना आसपास के लोगों को दी तो वहां भीड़ जमा हो गई। सूचना पर मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लिया और पंचनामे के बाद पोस्टमार्टम के लिए भेजा। पुलिस ने बताया कि जब नवजात को झाड़ी में फेंका गया होगा तब उसकी उम्र करीब एक माह की रही होगी। शव करीब 15 दिन पुराना प्रतीत हो रहा है। सड़ने गलने से लिंग की पहचान नहीं हो सकी। इस घटना से पूरे क्षेत्र में खलबली है। संवाद

सीओ विमल प्रसाद ने बताया कि नवजात का शव मिलने की घटना अवैध संबंधों से भी जुड़ी हो सकती है। इस एंगल से भी जांच की जाएगी। बताया कि मामले में फिलहाल कोई तहरीर नहीं मिली है। पुलिस स्वयं जांच में जुटी है। शव की डीएनए जांच के लिए सैंपल भी लिए जाएंगे। संवाद
विज्ञापन


झाड़ियों से आती रही बच्चे की रोने की आवाज
अल्मोड़ा। आसपास के लोगों ने बताया कि कुछ दिन पूर्व एक बच्चे की रोने की आवाज आती रही। लेकिन उन्होंने पड़ोसियों का बच्चा रोने के अंदेशे के चलते इस पर गौर नहीं किया। दो दिन तक यह घटनाक्रम चलता रहा। अंदाजा लगाया जा रहा है कि नवजात की मौत के बाद रोना बंद हो गया और लोगों ने इस ओर कोई ध्यान नहीं दिया। संवाद
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें