फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बेटियां सफलता का मुकाम पाने के लिए कठिन परिश्रम करें : कोंडे

Sat, 28 Oct 2023 12:01 AM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अल्मोड़ा
विज्ञापन
डायट में हुई बालिका पंचायत में मौजूद लोग।संवाद
विज्ञापन
अल्मोड़ा। जिला शिक्षा और प्रशिक्षण संस्थान (डायट) अल्मोड़ा में मेरे हौसलों की उड़ान थीम पर दो दिनी बालिका पंचायत हुई। इस दौरान बालिकाओं की समूह गायन, मेंहदी, ऐपण, लोकनृत्य प्रतियोगिता आयोजित की गई। कार्यक्रम में सीडीओ आकांक्षा कोंडे ने कहा कि आज के दौर में बेटियां किसी से कम नहीं हैं। उन्हें सफलता का मुकाम हासिल करने के लिए कठिन परिश्रम करना चाहिए, निश्चित तौर पर सफलता मिलेगी।
विज्ञापन



शुक्रवार को आयोजित कार्यक्रम में लमगड़ा की बीईओ प्रेमा बिष्ट ने कहा कि हम अपनी क्षमताओं का आंकलन नहीं कर पाते, इससे सफलता पाने के लिए जूझना पड़ता है। कहा कि बेटियों को अपनी क्षमता को पहचानना होगा। स्याल्दे की बीईओ वंदना रौतेला ने कहा कि बालिकाओं को अपने अधिकारों के प्रति जागरूक रहना होगा। कार्यक्रम समन्वयक डॉ. दीपा जलाल ने बताया कि बालिकाओं को आत्मनिर्भर और साहसी बनाने के लिए डायट पिछले तीन साल से इस तरह के कार्यक्रम आयोजित कर रहा है। अध्यक्षता डायट प्राचार्य जीजी गोस्वामी और संचालन डॉ. दीपा, डॉ. हेम जोशी, डॉ. विद्या कर्नाटक ने संयुक्त रूप से किया। इस दौरान नीलम नेगी, मीरा जोशी, मीनू जोशी, डॉ. नीलम बिष्ट, विनीता जोशी, डॉ. प्रीति आर्या, डॉ. बीसी पांडे, जीएस गैड़ा, सवित जनौटी, अनिल कांडपाल आदि मौजूद रहे।


समूह गायन में जीआईसी बाड़ेछीना अव्वल

अल्मोड़ा। बालिका पंचायत में समूह गायन प्रतियोगिता में जीआईसी बाड़ेछीना प्रथम रहा। मेहंदी प्रतियोगिता में सलोनी जीना, ऐपण में अंजलि आर्य ने प्रथम स्थान प्राप्त किया। लोक नृत्य में भैंसियाछाना, कवि सम्मेलन में हवालबाग विकासखंड ने बाजी मारी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें