फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कोरोना की दस्तक से दहशत, बंद रहा दन्या बाजार, सैनिटाइज कराया

विज्ञापन
विज्ञापन
अल्मोड़ा। यहां से 60 किलोमीटर दूर दन्या कस्बे में कोरोना की दस्तक के बाद सोमवार को व्यापार मंडल के आह्वान पर बाजार पूरे दिन बंद रहे और पूरे बाजार को सैनिटाइज किया गया। जानकारी के मुताबिक बीते दिनों क्षेत्र में एक कोरोना पीड़ित संदिग्ध व्यक्ति बाजार में आया था। बताया गया है कि यह व्यक्ति पूर्व में दिल्ली में कोरोना से पीड़ित रहा लेकिन बाद में उसकी तबीयत ठीक हो गई थी। स्वास्थ्य ठीक होने के बाद वह अपने गृह क्षेत्र दन्या आ गया। पता लगा है कि दो पहले उसकी तबीयत फिर से खराब हो गई और उसे आइसोलेट कर दिया गया है। पूर्व में कोरोना पीड़ित रहे इस व्यक्ति की दोबारा तबीयत खराब होने की जानकारी मिलने पर क्षेत्र में लोग डरे हुए हैं। इसे देखते हुए व्यापार मंडल ने सोमवार को बाजार बाजार बंद कर सैनिटाइज करवाया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें