अल्मोड़ा। जीआईसी और सीईओ कार्यालय को जोड़ने वाले क्षतिग्रस्त रास्ते की लंबे समय से सुध नहीं ली गई है। इस रास्ते का प्रयोग जीआईसी के छात्र- छात्राएं आवाजाही के लिए करते हैं। बदहाली के चलते यह रास्ता अब धसने लगा है। इससे रास्ते पर जगह- जगह दरारें पड़ने लगी हैं। कई विद्यार्थी बदहाल रास्ते के कारण चोटिल भी हो चुके हैं। बावजूद इसके क्षतिग्रस्त रास्ते को ठीक करने के प्रयास नहीं होने से अभिभावकों में आक्रोश बढ़ने लगा है।