फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मलबे से पटी कृषि भूमि, फसलों और फूलों को नुकसान

विज्ञापन
विज्ञापन
अल्मोड़ा। बारिश से हवालबाग विकासखंड के धामस में भी फसलों और फूलों को नुकसान पहुंचा है। धामस में काश्तकार रणजीत सिंह बिष्ट ने पिछले साल कोरोनाकाल में लॉकडाउन से करीब 50 नाली भूमि में फसल उत्पादन और पाली हाउस में सब्जी, फूलों की खेती शुरू की। वह करीब बीस लोगों को रोजगार भी दे रहे हैं। बृहस्पतिवार को हुई बारिश से मलबे से उनके खेत पट गए है। खेतों की दीवार क्षतिग्रस्त हो गई है। पालीहाउसों को भी नुकसान पहुंचा है। जिससे अदरक, टमाटर, शिमला मिर्च, केसर आदि की फसल नष्ट हो गई है। उन्होंने इसकी सूचना स्थानीय राजस्व उप निरीक्षक और आपदा प्रबंधन कंट्रोल रूम को दे दी है। इधर धर्मनिरपेक्ष युवा मंच संयोजक विनय किरौला ने सरकार से प्रभावित काश्तकार को मुआवजा देने की मांग की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें