फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रानीखेत जन्माष्टमी शोभा यात्रा में दही-हांडी फोड़ कार्यक्रम रहा आकर्षण का केंद्र

विज्ञापन
ताड़ीखेत में कृष्ण जन्माष्टमी पर शोभा यात्रा निकालते श्रद्धालु। संवाद - फोटो : RANIKHET
विज्ञापन
रानीखेत (अल्मोड़ा)। श्रीकृष्ण जन्माष्टमी शोभा यात्रा में विभिन्न युवा, बाल संस्थाओं ने भव्य झांकियां निकाली। व्यापार मंडल की ओर से दही-हांडी कार्यक्रम का आयोजन किया गया। खड़ी बाजार में दही-हांडी कार्यक्रम आयोजित किया जो शोभायात्रा के दौरान आकर्षण का केंद्र रहा।
विज्ञापन

तीन दिनी रात्रिकालीन जन्माष्टमी झांकी उत्सव का समापन शोभायात्रा के साथ हुआ। नगर व्यापार मंडल ने कृष्ण जन्माष्टमी पर्व की आयोजन परंपरा को भव्य बनाने के लिए प्रयास किए और झांकियों को पुरस्कृत करने का निर्णय लिया। खड़ी बाजार में दही -हांडी कार्यक्रम आयोजित किया जो शोभा यात्रा के दौरान आकर्षण का केंद्र रहा।
कार्यक्रम के मुख्य अतिथि संयुक्त मजिस्ट्रेट जय किशन, विशिष्ट अतिथि ब्लॉक प्रमुख ताड़ीखेत हीरा सिंह रावत, सीओ तिलक राम वर्मा, कोतवाल नासिर हुसैन थे। वहां पर व्यापार मंडल जिलाध्यक्ष मोहन नेगी, महासचिव संदीप गोयल, महिला उपाध्यक्ष नेहा माहरा, उपसचिव विनीत चौरसिया, कोषाध्यक्ष भुवन पांडेय, हेम चौधरी, कैलाश पांडे, पूर्व अध्यक्ष यतीश रौतेला आदि थे। कार्यक्रम का संचालन उपाध्यक्ष दीपक पंत ने किया।
विज्ञापन

ताड़ीखेत में भी निकली शोभायात्रा
ताड़ीखेत। ताड़ीखेत में भी जन्माष्टमी पर्व के अवसर पर लमगड़ेश्वर मंदिर से पूरे क्षेत्र में शोभायात्रा का आयोजन किया गया। ताड़ीखेत गोलू मंदिर से मुख्य बाजार में राधा कृष्ण की झांकी निकाली गई। बाद में तालाब फील्ड में इसका विसर्जन किया गया। दूसरी झांकी लमगड़ेश्वर मंदिर से मोड़ी, थापला, भीना मोवड़ी, गनियाद्योली, ताड़ीखेत तक निकली बाद में इसका विसर्जन लमगड़ेश्वर मंदिर परिसर में हुआ।

पुरस्कारों के साथ दही हांडी फोड़ प्रतियोगिता के विजेता खिलाड़ी। संवाद- फोटो : RANIKHET

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें