फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

साइकिल से धाकुड़ी पहुंचकर ग्रामीणों को किया जागरूक

विज्ञापन
धाकुड़ी ग्रामीणों को मास्क वितरित करते युवा। - फोटो : ALMORA
विज्ञापन
अल्मोड़ा। नगर के युवा साइकिलिस्ट विक्रांत जोशी ने साइकिल से 145 किमी दूर स्थित पिंडारी ट्रैकिंग मार्ग में धाकुड़ी तक भ्रमण कर लोहारखेत, चौड़ास्थल, धाकुड़ी आदि इलाकों में लोगों को मास्क पहनने के लिए जागरूक किया। इस दौरान उन्होंने ग्रामीणों को मास्क भी बांटे। इन युवाओं ने कोरोना से बचाव के मद्देनजर लोगों को मास्क का महत्व बताया। उन्होंने कहा कि ग्रामीण इलाकों में भी लोगों को मास्क का नियमित प्रयोग करना चाहिए। हाथों को समय-समय पर साबुन से धोना चाहिए और सैनिटाइजर का भी प्रयोग करना चाहिए। कोरोना की आशंका होने पर टेस्ट करवाना जरूरी है। इसे हल्के में नहीं लेना चाहिए।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें