रानीखेत (अल्मोड़ा)। सांस्कृतिक समिति रानीखेत की शुक्रवार को हुई बैठक में प्रतिवर्ष की तरह इस बार भी 25 अगस्त को शिव मंदिर सभागार में बच्चों के लिए क्यूट कान्हा प्रतियोगिता आयोजित करने का निर्णय लिया गया। तय हुआ कि प्रतियोगिता एक वर्ष, एक से तीन वर्ष और तीन से पांच आयु वर्ग में आयोजित होगी। इसके लिए प्रतिभागी बच्चों का निशुल्क रजिस्ट्रेशन 25 अगस्त की दोपहर तक होगा। बैठक में सांस्कृतिक समिति अध्यक्ष विमल सती, राजेंद्र पंत, गौरव भट्ट, दीपक पंत, गौरव भट्ट, परमवीर मेहरा, अभिषेक कांडपाल, सोनू सिद्दीकी आदि मौजूद रहे।
कौसानी में होगा श्रीकृष्णलीला का मंचन
कौसानी (बागेश्वर)। कौसानी के लक्ष्मी आश्रम प्रांगण में 26 अगस्त को श्रीकृष्णलीला का मंचन किया जाएगा। कस्तूरबा महिला उत्थान मंडल, लक्ष्मी आश्रम और सरला आश्रम की छात्राएं श्रीकृष्ण लीला और रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत करेंगी। आयोजक नीमा वार्ष्णेय ने अधिकाधिक लोगों से कार्यक्रम का आनंद लेने की अपील की है।