फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Almora News: नाबालिग के साथ दुष्कर्म के आरोपी की जमानत याचिका खारिज

विज्ञापन
विज्ञापन
अल्मोड़ा। विशेष सत्र न्यायाधीश श्रीकांत पांडे ने नाबालिग से दुष्कर्म के आरोपी की जमानत याचिका खारिज की है। आरोप है कि आरोपी युवक ने नाबालिग को बहला-फुसलाकर रामनगर बुलाया जहां उसके साथ दुष्कर्म किया।
विज्ञापन

जिला शासकीय अधिवक्ता पूरन सिंह कैड़ा ने बताया कि बीते 26 जुलाई को नाबालिग घर से स्कूल के लिए निकली और घर नहीं लौटी। तब परिजनों ने पुलिस को तहरीर दी। पुलिस ने खोजबीन शुरू की तो वह रामनगर में एक युवक के साथ मिली। नाबालिग ने पूछताछ में बताया कि उसके प्रेमी अजय सैनी निवासी चिल्किया, रामनगर, नैनीताल ने उसे बहलाकर अपने गृह क्षेत्र बुलाया। यहां उसने उसकी मर्जी के बगैर शारीरिक संबंध बनाए और घर जाने से मना किया।
पुलिस ने आरोपी युवक को 27 जुलाई को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया। आरोपी ने न्यायालय में जमानत याचिका दाखिल की। बीते बुधवार को सुनवाई हुई। विशेष सत्र न्यायाधीश ने सभी पक्षों, गवाहों को सुनने और साक्ष्यों का परिशीलन कर आरोपी की जमानत याचिका खारिज की।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें