फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

संस्कृति लोगों को मानसिक तनाव से मुक्त करती है : कड़ाकोटी

Wed, 07 Jan 2026 11:50 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अल्मोड़ा
विज्ञापन
विज्ञापन
भिकियासैंण (अल्मोड़ा)। राजकीय महाविद्यालय भिकियासैंण में स्ट्रेस मैनेजमेंट एंड इमोशनल रेजिलियंस इन यूथ एंड विमेन विषय पर व्याख्यानमाला कार्यक्रम का आयोजन किया गया। बुधवार को पांच दिवसीय कार्यक्रम का शुभारंभ महाविद्यालय की प्राचार्य प्रोफेसर शर्मिला सक्सेना ने किया। उन्होंने बताया कि कार्यक्रम का उद्देश्य वर्तमान समय में युवाओं और महिलाओं को बढ़ते तनाव एवं मानसिक स्वास्थ्य समस्याओं के समाधान करना है। व्याख्यानमाला कार्यक्रम के प्रथम दिवस पर शैलेश मटियानी पुरस्कार से सम्मानित सेवानिवृत्त शिक्षक कुबेर सिंह कड़ाकोटी ने स्थानीय संस्कृति और परंपराओं में चुनौतियों पर व्याख्यान दिया। कहा कि संस्कृति लोगों के मानसिक तनाव से मुक्त करने में सहायक होती हैै। मंच संचालन डॉ. दीपा लोहनी ने किया। कार्यक्रम में सह-सचिव डॉ. दयाकृष्ण, प्रभा देवी, अधिकार मित्र हेमा पांडे, नरेंद्र सिंह, डॉ. विश्वनाथ पांडे, डॉ. कौशल कुमार, डॉ. साबिर हुसैन सहित अनेक स्थानीय लोग और छात्र-छात्राएं उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें