फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Almora News: आदिशक्ति महोत्सव में तीसरे दिन रही सांस्कृतिक कार्यक्रमों की धूम

Mon, 30 Mar 2026 12:05 AM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अल्मोड़ा
विज्ञापन
विज्ञापन
दन्या (अल्मोड़ा)। रामलीला मैदान दन्या में आयोजित छह दिवसीय आदिशक्ति महोत्सव पूरे शबाब पर है। तीसरे दिन सांस्कृतिक कार्यक्रमों की धूम मची रही।
विज्ञापन

शुभारंभ मुख्य अतिथि पूर्व विधानसभा अध्यक्ष गोविंद सिंह कुंजवाल ने किया गया। शाम को स्टार नाइट राकेश जोशी ने कुमाऊंनी लोकगीतों की प्रस्तुति दी।
विक्की आर्या ने अपने गीतों से युवाओं को झूमने पर मजबूर कर दिया जिससे पूरा रामलीला मैदान तालियों की गड़गड़ाहट से गूंज उठा।
आदिशक्ति महोत्सव समिति की अध्यक्ष विनीता बोरा सहित प्रबंधक आदित्य पांडे, वरिष्ठ भाजपा नेता सुभाष पांडे, ब्लॉक प्रमुख लीला बिष्ट, पीतांबर पांडे, प्रशांत भैंसोड़ा, पूरन सिंह बिष्ट मुकुल पंत मौजूद रहे। संवाद
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें