फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Almora News: संदेशा ये पवन सुत तू सीता प्यारी से कह देना विरह...

Thu, 23 Nov 2023 12:27 AM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अल्मोड़ा
विज्ञापन
विज्ञापन
अल्मोड़ा। दन्या क्षेत्र के खेती में आयोजित रामलीला के सातवें दिन बाली वध, सुग्रीव से मित्रता, अंगद राज्याभिषेक, हनुमान के लंका पहुंचने सहित अन्य प्रसंगों का मंचन किया गया। पात्रों ने बढ़ी सजीवता से अभिनय कर दर्शकों का मन मोहा।
विज्ञापन

रामलीला का शुभारंभ भाजपा जिलाध्यक्ष रमेश बहुगुणा ने किया। इस दौरान बाली वध, लंका दहन आदि लीला का मंचन हुआ। हनुमान ने रावण की सोने की लंका जलाई तो दर्शकों ने भगवान राम के जयकारे लगाए, इससे पूरा क्षेत्र गूंज उठा। ठंड के बावजूद रामलीला का आनंद लेने दर्शकों की खासी भीड़ जुटी रही। राम के पात्र की भूमिका आशीष पांडे, लक्ष्मण के दीपांशु उप्रेती, सीता के मोहित उप्रेती, हनुमान के संजय उप्रेती और रावण के पात्र की भूमिका गौरव पाठक ने निभाई। इस मौके पर विशिष्ट अतिथि प्रधानाचार्य राकेश कुमार, कमेटी के अध्यक्ष भाष्कर पांडे, भुवन जोशी, सुरेश भट्ट, भुवन चंद्र, कैलाश उप्रेती, शेखर पांडे, मनोज पाठक, संजय उप्रेती, दीपक उप्रेती आदि मौजूद रहे। संवाद
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें