फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Almora News: अंगद नाम बालि कर बेटा तासों कबहुं भई ही भेंटा ...

Wed, 25 Oct 2023 12:09 AM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अल्मोड़ा
विज्ञापन
विज्ञापन
अल्मोड़ा। नगर के कई स्थानों पर आयोजित रामलीला में ठंड के बावजूद बड़ी संख्या में दर्शक उमड़ रहे हैं। धारानौला की रामलीला में आठवें दिन अंगद-रावण संवाद, लक्ष्मण शक्ति आदि प्रसंग मंचित किए गए। दरबार में पहुंचे अंगद से रावण उनका परिचय पूछता है। तब अंगद कहता है अंगद नाम बालि कर बेटा तासों कबहुं भई ही भेंटा...।
विज्ञापन

राजपुर में आयोजित रामलीला में नौवें दिन अंगद-रावण संवाद, लक्ष्मण शक्ति, मेघनाद वध, कुंभकर्ण वध आदि प्रसंगों का मंचन किया गया। मुख्य अतिथि राज्य कर अधिकारी अजय प्रकाश ने रामलीला का शुभारंभ किया। विशिष्ट अतिथि वरिष्ठ रंगकर्मी अमरनाथ सिंह नेगी, सभासद राजेंद्र तिवारी रहे। वहां रामलीला कमेटी के अध्यक्ष किशन लाल, उपाध्यक्ष दीपक कुमार, सचिव विमलेश कुमार, कोषाध्यक्ष बेरी प्रसाद आदि मौजूद रहे। नगर के एनटीडी में आयोजित रामलीला में आठवें दिन रावण विभीषण संवाद, रावण का विभीषण को घर से बाहर निकालना, अंगद-रावण संवाद आदि प्रसंग मंचित किए गए। वहां रामलीला कमेटी के अध्यक्ष राजू बिष्ट, गिरीश धवन, वेद प्रकाश तिवारी आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें